Bokaro News: दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में मातम

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 18 Jan 2026 12:16 AM

विज्ञापन

Bokaro News: सियालजोरी थाना क्षेत्र के बिजुलियां-मानपुर पथ बुडिबिनोर दास टोला के समीप शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

मृतक की पहचान बांगड़िया ओपी क्षेत्र के बाटबिनोर पंचायत के आलुवारा गांव निवासी इरफान अंसारी (20) पिता कमीशन अंसारी के रूप में पहचान हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान अंसारी अपने मामा के घर पात्रा कुल्ली गांव धनबाद से चंदाहा जा रहा था.इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के समीप बाउंड्री में टकरा गया. इसमें उसे गंभीर चोटें आयीं. आवाज सुनकर टोला के लोग निकले और सियालजोरी थाना पुलिस को सूचना दी. सियालजोरी पुलिस पहुंची और घायल को बुडिबिनोर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान घायल की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन लोग पहुंचे. शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि इरफान एक सप्ताह पूर्व ही बाहर से मजदूरी करके लौटा था. मृतक के पिता चंदाहा में भाड़े के घर में रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola