Bokaro News :दिशोम गुरु के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News :बाबा भोलेनाथ मंदिर व मां चनचनी मंदिर में जुटे झामुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता

विज्ञापन

Bokaro News : झामुमो बोकारो महानगर समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में पार्टी के दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व सकुशल झारखंड वापसी की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया. आयोजन बोकारो माराफारी स्थित बाबा भोलेनाथ मंदिर व मां चनचनी मंदिर में किया गया. इसमें बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव व सभी झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गुरुजी के दीर्घायु जीवन की कामना की. पूजा-अर्चना में जिला अध्यक्ष डॉ रतनलाल मांझी, मदन कुमार महतो, संजय केजरीवाल, रामदयाल सिंह, प्रमोद तापड़िया, आलोक सिंह, अर्जुन महतो, पुनीत विश्वकर्मा, राकेश सिन्हा, लालमोहन हेंब्रम, सदानंद गोप, बम पांडे, विनोद महतो, अशोक हेंब्रम, केके मंडल, प्रदीप मंडल, रणधीर रजक, दिनेश यादव, सुखविंदर सिंह, वीरू मुंडा, प्रदीप यादव, अजय यादव, महिला नेत्री शांति सोरेन, एकता देवी, सानिया बेगम, कुसुम भारती, हसन शेख, सुमन वर्मा, मेगा राम दे, दुर्गा दता, शंभु गुप्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola