सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 12:13 AM
सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आयी कुंती गोप
बोकारो. चास मु थाना क्षेत्र के कालापत्थर गांव निवासी स्व सोनाराम गोप की पत्नी कुंती गोप (64 वर्ष) की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कुंती गोप कालापत्थर के पास सड़क पार कर रही थी. उसी समय मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल हो गयी. स्थानीय लोग व परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान कुंती गोप की मौत हो गयी.
कसमार में वज्रपात से महिला की मौत
कसमार.
कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगटोना पंचायत के तेलियाडीह निवासी कपिलेश्वर महतो की पत्नी इंद्री देवी (50 वर्ष) की मौत सोमवार को वज्रपात से हो गयी. इंद्री देवी बकरी चराने खेत गयी थी. इसी दौरान बारिश शुरू हुई. पेड़ के नीच खड़ी हो गयी थी. इसी बीच आसमानी बिजली की चपेट में गंभीर रूप से जख्मी हो गई. पीएचसी कसमार ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेविका कौशल्या देवी अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली.युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पेटरवार.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के रांगामाटी गांव के मोथाटांड़ टोला निवासी लालदेव बेसरा (37 वर्ष) ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पेटरवार पुलिस सूचना पाकर सोमवार को घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. बताया जाता है कि रांगामाटी गांव के मोथाटांड़ टोला निवासी लालदेव को रविवार को ग्रामीणों ने बाइक से जाते हुए देखा था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा था. उसकी बाइक (जेएच09 बी ए 4365) भी घटनास्थल के पास खड़ी थी. व्यक्ति ने किस कारण से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इसकी जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










