Bokaro News : कारो परियोजना के विस्तार को लेकर ग्रामीणों ने पेड़ों को काटने से रोका

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल के खिलाफ ग्रामीणों की नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत कारो परियोजना के विस्तार को लेकर बैदकारो के समीप पेड़ों के काटने के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. लोगों से पेड़ों से चिपक कर जंगल बचाने का संकल्प लिया. कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि सीसीएलकर्मी माइंस विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर जंगल पहुंचे थे. इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण इंक्लाइन के पास पहुंचे और प्रबंधन का विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल साजिश के तहत वैदकारो जंगल को उजाड़कर माइंस विस्तार करने में लगी लगी है.

ग्रामीणों ने प्रबंधन पर लगाया जानकारी नहीं देने का आरोप

प्रबंधन ने पहले ग्रामीणों को ग्रामसभा कर इसकी जानकारी नहीं दी. गुपचुप तरीके से आउटसोर्सिंग कंपनी को ठेका दे दिया. पिछले माह ग्रामीणों ने पांच हजार पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा था. रक्षा बंधन के दिन 10 हजार पेड़ को रक्षा सूत्र बांधा जायेगा. मौके पर देवेंद्र कुमार महतो, योगेंद्र महतो, नारायण महतो, नितेश महतो, भोलू महतो, मुकेश महतो, प्रेमचंद गंजू, महादेव तुरी, रामचंद्र तुरी, धनेश्वर महतो, अजय महतो, राहुल महतो, अनीता देवी, कुर्मी देवी, टुकनी देवी, जितनी देवी, मधु देवी, जरिया देवी, सरस्वती देवी, सावत्रिी देवी, जूलिया देवी, विल्सी देवी, बसंती देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola