बिजली उत्पादन में लक्ष्य से 13 मिलियन यूनिट पीछे रह गयी टीटीपीएस

Updated at : 02 Apr 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली उत्पादन में लक्ष्य से 13 मिलियन यूनिट पीछे रह गयी टीटीपीएस

बिजली उत्पादन में लक्ष्य से 13 मिलियन यूनिट पीछे रह गयी टीटीपीएस

विज्ञापन

महुआटांड़. झारखंड सरकार के एकमात्र ताप विद्युत संयंत्र ललपनिया स्थित टीटीपीएस से वित्तीय वर्ष 2023-24 में शानदार बिजली उत्पादन हुआ है. लक्ष्य 2387.77 मिलियन यूनिट का था और उत्पादन 2374.59 मिलियन यूनिट किया गया है. यह लक्ष्य से 13 मिलियन यूनिट कम है. खास बात यह रही कि उक्त वित्तीय वर्ष के छह माह में 70 पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया और इस बुनियाद पर परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों को इंसेंटिव प्राप्त हुआ. दिसंबर माह में भी उत्पादन 69.19 पीएलएफ प्रतिशत रहा. एमडी अनिल कुमार शर्मा ने इसे बेहतर बताया. व्यवसायिक उत्पादन शुरू होने के 30 वर्षों बाद भी प्लांट से लगातार इस स्तर पर उत्पादन होना कीर्तिमान है. परियोजना की एक नंबर यूनिट से लक्ष्य 1111.56 मिलियन यूनिट से अधिक 1149.22 एमयू बिजली उत्पादन हुआ. इसका पीएलएफ प्रतिशत 62.30 रहा. दो नंबर यूनिट से 1225.37 एमयू बिजली उत्पादन हुआ, जबकि लक्ष्य 1276.21 एमयू था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola