Bokaro news : दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक से गिर कर तीन युवक घायल
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 1:43 AM
Bokaro news : सीएचसी पेटरवार में इलाज के बाद एक युवक को सदर किया गया रेफर
Bokaro news : पेटरवार थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग स्थानों पर शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गये. प्रखंड के मायापुर पंचायत के चोटगड्ढा गांव निवासी देवेंद्र हेंब्रम(35 वर्ष) शनिवार की देर शाम में पेटरवार के ओबरा गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी. सूचना पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल युवक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. दूसरी घटना पेटरवार-तेनु पथ पर ओरदाना गांव के पास हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गये. बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि साढ़े 10 बजे एक बाइक पर सवार होकर प्रखंड के पतकी निवासी शंकर किस्कू(16 वर्ष) और इसी पंचायत के बागजोबरा निवासी राहुल पावरिया(18 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी ओरदाना गांव के पास बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर कर घायल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










