BOKARO NEWS : महिला ने तालाब में कूद कर खुदकुशी का किया प्रयास

BOKARO NEWS : बेरमो के मनीष कुमार की पत्नी जुली कुमारी (28 वर्ष) ने बुधवार को बारीग्राम तालाब में कूद कर खुदकुशी करने का प्रयास किया.
फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत करगली बाजार नवाखाली पाडा मद्रासी मोहल्ला निवासी मनीष कुमार की पत्नी जुली कुमारी (28 वर्ष) ने बुधवार को बारीग्राम तालाब में कूद कर खुदकुशी करने का प्रयास किया. पहली बार तालाब में कूदी तो वहां मछली पकड़ रहे बैदकारो पश्चिमी के पंसस अनिल ठाकुर, विश्वनाथ कौल, लाला कौल, शंकर सिंह, रूपलाल कौल, चंकी कौल आदि उसे किसी तरह तालाब से निकाला. थोड़ी देर बाद फिर तालाब में कूद गयी. फिर तरह लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला और सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया. सूचना मिलने पर बेरमो थाना के एसआइ एस जामुंडा अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली. घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है. जुली फुसरो निवासी भूषण सिंह की पुत्री है. करीब छह वर्ष पूर्व जुली और मनीष ने प्रेम विवाह किया था. दोनों का एक पुत्री और एक पुत्र है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




