Bokaro News : बेरमो की सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो में जगह-जगह पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

Bokaro News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फुसरो शहर में भाजपाइयों ने गुरुवार को जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. फुसरो के हिंदुस्तान पुल के समीप से तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी, जो मेन रोड फुसरो, फुसरो बाजार, रानीबाग, रहीमगंज, पुराना बीडीओ ऑफिस होते हुए करगली गेट के गांधी चौक तक पहुंची. इस दौरान जगह-जगह महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. तिरंगा यात्रा में शामिल गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों को नमन करना और देश की एकता व अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, बिनोद महतो, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, धनेश्वर महतो, नवल किशोर सिंह, नारायण महतो, विकास सिंह, धीरज पांडेय, संत सिंह, रामू तांती, अशोक मिश्रा, देवनारायण महतो, चंदन राम, सन्नी सिंह, गणेश सिंह आदि मौजूद थे. इधर, करगली बाजार स्थित नावाखाली पाड़ा के दुर्गा मंदिर परिसर से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यहां तिरंगा यात्रा में शामिल महिलाएं हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए करगली बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचीं. वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में करगली गेट व जवाहर नगर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी. मौके पर रेणुका पांडेय, हर्ष कालरा, नीतू देवी, रेणु देवी, सुमन देवी, संध्या सिन्हा, सपना चटर्जी, किरण देवी, बंसती देवी, तारो कुमारी, कल्पना चक्रवर्ती, सोनी देवी आदि शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola