Bokaro News : बाेकारो के आठ केंद्रों में होगी नीट-यूजी की परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बाेकारो के आठ केंद्रों में होगी नीट-यूजी की परीक्षा

Bokaro News : बाेकारो के आठ केंद्रों में नीट-यूजी की परीक्षा होगी.

विज्ञापन

तीन मई को प्रस्तावित नीट-यूजी की परीक्षा को लेकर डीसी अजय नाथ झा व एसपी नाथू सिंह मीना ने समाहरणालय कार्यालय कक्ष में बैठक की. नोडल पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी सफीक आलम व जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा को कई दिशा-निर्देश दिये गये. जिला में परीक्षा को लेकर आठ केंद्र बनाये गये हैं. डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, परीक्षा समन्वयक व संबंधित डीएसपी संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन सुनिश्चित करें. परीक्षा केंद्रों में जैमर, सीसीटीवी व बायोमीट्रिक मशीन के अधिष्ठापन की व्यवस्था कराने के लिए डीडीसी को वरीय नियंत्रक पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया. सभी केंद्रों में पर्याप्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. साथ ही मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को दी गयी.

आधारभूत संरचना की जवाबदेही संबंधित आयोग/एजेंसी की

डीसी ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग अंतर्गत झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता 2023, झारखंड लोक सेवा आयोग अंतर्गत झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 व झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी अचूक व्यवस्था की गयी थी. इसी तरह इस परीक्षा को भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न कराना है. कहा कि शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है, जबकि परीक्षा केंद्रों की आधारभूत संरचना (जैमर, फिक्सिंग, सीसीटीवी एवं बायोमीट्रिक मशीन अधिष्ठापन, प्रश्न पत्र, ओएमआर सीट आदि) सुनिश्चित करने की जवाबदेही संबंधित आयोग/एजेंसी की है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola