Bokaro News : झारखंड प्रदेश तुरी समाज के संस्थापक की जयंती मनी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 28 Sep 2025 11:01 PM

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड प्रदेश तुरी समाज के संस्थापक राजकुमार तुरी की 58वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

दुगदा, झारखंड प्रदेश तुरी समाज के संस्थापक और पहले प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार तुरी की 58वीं जयंती रविवार को दुगदा डाउन कॉलोनी स्थित प्रतिमा स्थल में मनायी गयी. स्व तुरी की पत्नी अमेरिका देवी ने प्रतिमा को दूध से स्नान करा कर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुरी समाज के जिला अध्यक्ष श्रीकांत तुरी व संचालन राम चरण तुरी ने किया. संबोधित करते हुए बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि स्व तुरी असहायों के हक की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे. चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. जिप सदस्य नीतु सिंह ने कहा वे सामाजिक समरसता के सच्चे हितैषी थे. पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता ने कहा कि स्व तुरी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए.

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

मौके पर दुगदा दक्षिणी मुखिया रुनम कुमारी शर्मा, करमाटांड़ मुखिया सुनीता देवी, बिकोकायू के ब्लाॅक टू एरिया सचिव धनंजय महतो, राजद के राज्य परिषद सदस्य बोढ़न यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, पंसस कुलदीप महतो, पंसस ललित लहरे, ब्रह्मदेव हेंब्रम, बैद्यनाथ सोरेन, हरि प्रसाद साव, राजेश महतो, प्रकाश केवट, राज किशोर तुरी, जोगिंदर तुरी ने भी स्व तुरी को श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola