Bokaro News : धूमधाम से मनाया गया खजूर पर्व

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : धूमधाम से मनाया गया खजूर पर्व

Bokaro News : स्टील सिटी बोकारो में मसीही विश्वासियों ने खजूर पर्व मनाया.

विज्ञापन

स्टील सिटी बोकारो में मसीही विश्वासियों ने रविवार को खजूर पर्व मनाया. संत मेरी चर्च-सेक्टर चार सहित विभिन्न चर्चों से शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें श्रद्धालुओं ने खजूर की डालियों के साथ प्रभु यीशु का स्वागत किया. इससे पहले चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई.

निकाली गयी शोभायात्रा

संत मेरी चर्च-सेक्टर चार से निकली शोभायात्रा सिटी सेंटर, लक्ष्मी मार्केट होते हुए पुनः चर्च पहुंची. इसके बाद चर्च में विशेष प्रार्थना सभा व मिस्सा पूजा हुई. श्रद्धालुओं ने खजूर पर्व से जुड़े गीतों के साथ प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया. फादर ने बताया कि प्रभु यीशु के यरूशलम में विजय प्रवेश के समय गरीबों ने खजूर की डालियों से उनका स्वागत किया था. उसी की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है. प्रभु यीशु ने विनम्रता, क्षमाशीलता, समानता, सेवा और परोपकार का संदेश दिया है.

मालूम हो कि खजूर पर्व ईसाई समुदाय के लिए बेहद खास माना जाता है. खजूर पर्व के बाद वाले सोमवार से लेकर ईस्टर तक के समय को पवित्र सप्ताह कहा जाता है. इसी सप्ताह के बीच गुड फ्राइडे और उसके बाद रविवार को ईस्टर मनाया जाता है. गुड फ्राइडे को लोग उपवास रखते हैं. ईस्टर के दिन लोग अपने मृत परिजनों की कब्र पर फूल और मोमबत्ती जलाते हैं.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola