Bokaro News : विजयवाड़ा से आया चास के युूवक का शव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विजयवाड़ा से आया चास के युूवक का शव

Bokaro News : चास प्रखंड के एक युवक का शव विजयवाड़ा से गांव लाया गया.

विज्ञापन

चास प्रखंड अंतर्गत मिर्धा पंचायत के चड़गोई गांव निवासी 24 वर्षीय कार्तिक सरदार का शव रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गांव लाया गया. शव देखते ही बीमार पिता सुदर्शन सरदार और बहन फूट-फूट कर रोने लगे. अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया. 23 अप्रैल विजयवाड़ा स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान करंट लगने से कार्तिक सरदार की मौत हो गयी थी. वह वहां मजदूरी करने गया था. मृतक के परिजनों को कंपनी की ओर से चार लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है.

चीरा चास में कंकाल बरामद

चीरा चास थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने सोमवार की देर शाम को एक कंकाल बरामद किया. बरामद कंकाल किसी पुरुष का बताया जा रहा है, जो वर्ष 2022 से लापता था. इस संबंध में चीरा थाना में मामला भी दर्ज है. लापता युवक को खोजने के लिए एसपी ने एक एसआइटी बनायी थी. एसआइटी ने जांच पड़ताल के दौरान उसका कंकाल बरामद किया. बरामद कंकाल को सुरक्षित रखवा दिया गया है. पुलिस अब कंकाल का डीएनए टेस्ट करायेगी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola