Bokaro News : ढाई साल बाद भी हाइटेक नहीं हुआ ब्लड बैंक सेंटर

Published by :JANAK SINGH CHOUDHARY
Published at :28 Apr 2026 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : ढाई साल बाद भी हाइटेक नहीं हुआ ब्लड बैंक सेंटर

Bokaro News : बोकारो जिला के सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक सेंटर ढाई साल बाद भी हाइटेक नहीं हुआ

विज्ञापन

बोकारो जिला के सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक सेंटर ढाई साल बाद भी हाइटेक नहीं हुआ. राज्य सरकार ने वर्ष 2023 (नवंबर) में इसे हाइटेक बनाने पर मुहर लगा दी थी. नये भवन को लेकर 20 नवंबर 2023 को 15 लाख की राशि भी स्वीकृत कर दी गयी थी. मुख्यालय की ओर से सिविल सर्जन को साढ़े सात लाख रुपया उपलब्ध भी करा दिया गया था. सीएस कार्यालय ने संबंधित भवन विभाग को राशि भी हस्तांतरित कर दी. सीएस कार्यालय की ओर से कई बार मुख्यालय को जानकारी दी गयी थी कि ब्लड सेंटर में कई तरह की परेशानी है. अपना भवन नहीं है. पर्याप्त संसाधन नहीं है. परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वतंत्र रूप से ब्लड बैंक को विकसित करने का निर्णय लिया है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 को ही संबंधित भवन विभाग को राशि भेज दी गयी है. सेंटर के लिए भवन बनाने की जगह भी चिन्हित होने की जानकारी दी गयी थी. पुन: मुख्यालय से पत्राचार किया जायेगा.

फिलहाल सदर अस्पताल में पैक सेल ब्लड की व्यवस्था

फिलहाल सदर अस्पताल ब्लड बैंक सेंटर में पैक सेल ब्लड की व्यवस्था है. आम लोग यहां ब्लड डोनेशन कर सकते हैं. जरूरतमंद को ब्लड चढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है. नई यूनिट बन जाने के बाद आम लोगों के लिए ब्लड कंपोनेंट दिया जा सकेगा. इसमें जरूरतमंद को प्लाज्मा, आरबीसी व प्लेटलेट मिलेगा. फिलहाल इन सभी सुविधाओं के लिए बोकारो वासी को रांची के रिम्स हॉस्पिटल या धनबाद के पीएमसीएच सहित हायर सेंटर के अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ता है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola