सावन की आहट के साथ माहौल होने लगा भक्तिमय, इस बार होगी चार सोमवारी

Updated:
विज्ञापन
07,08,09 | Prabhat Khabar Network

07,08,09 | Prabhat Khabar Network

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है. बोकारो के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा और चार सोमवारी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

बोकारो: देवों के देव महादेव की आराधना का सबसे पवित्र माह सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन की आहट के साथ बोकारो का माहौल भक्तिमय होने लगा है. शहर और गांवों के शिवालयों में सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम अंतिम चरण में है. इस वर्ष सावन की पहली सोमवारी तीन अगस्त, दूसरी 10 अगस्त, तीसरी 17 अगस्त और चौथी व अंतिम सोमवारी 24 अगस्त को होगी.

चारों सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से देर रात तक जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा. मंदिर समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और कतारबद्ध दर्शन की तैयारी में जुटी हैं.

सेक्टर-03 स्थित जगदिश्वर शिवनाथ मंदिर बोकारो के जागृत शिवालयों में माना जाता है. पूरे सावन माह यहां प्रतिदिन रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव आरती और विशेष पूजा का आयोजन होगा. सेक्टर-12 के ओमकारेश्वर शिव मंदिर में भव्य श्रृंगार और रुद्राभिषेक का आयोजन होगा.

वहीं कैंप दो स्थित श्री श्री केदारेश्वरनाथ मृत्युंजय शिव मंदिर, सेक्टर-04 के श्री उमानाथ त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर, सेक्टर-01 के रामेश्वर शिव मंदिर और चेचका धाम में भी पूरे सावन श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

पंडित कौशल कुमार पांडेय, पंडित लखेंद्र पांडेय और पंडित निकेश उपाध्याय ने बताया कि सावन में भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और सोमवार व्रत का विशेष महत्व है. श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाये रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की.

बाजारों में भी छाने लगा भगवा रंगइधर, बाजारों में भी भगवा रंग छाने लगा है. चास, दुंदीबाग बाजार सहित अन्य बाजारों में कांवड़, भगवा टी-शर्ट, गमछा, रुद्राक्ष माला, पूजा थाली, तांबा के लोटे, कलश, धूप, अगरबत्ती, दीपक, त्रिशूल और फूल-माला आदि की खरीदारी शुरू हो गयी. दुकानदारों का कहना है कि पहले सोमवार से बिक्री में और तेजी आयेगी.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola