सर्वेश्वरी समूह ने किया अनाज वितरण
कथारा : सर्वेश्वरी समूह बोकारो शाखा की ओर से मंगलवार को कथारा स्थित बांध कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण किया गया. मौके पर संस्था के सदस्य व जमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, अरविंद ओझा, विनय कुमार गुप्ता सोहन महतो, पप्पू सिंह, रितलाल महतो, सुरेश गिरि, नंदन चौहान, संजय […]
कथारा : सर्वेश्वरी समूह बोकारो शाखा की ओर से मंगलवार को कथारा स्थित बांध कॉलोनी में जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण किया गया. मौके पर संस्था के सदस्य व जमसं के कथारा क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, अरविंद ओझा, विनय कुमार गुप्ता सोहन महतो, पप्पू सिंह, रितलाल महतो, सुरेश गिरि, नंदन चौहान, संजय कुमार, अशोक यादव आदि उपस्थित थे.
इधर, गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायत के विभिन्न टोलों में मुखिया चंद्रदीप पासवान ने ओएनजीसी के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच चावल, दाल, आलू, नमक, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया.
सर्वेश्वरी समूह ने बांटा अनाज
झरिया : श्रीसर्वेश्वरी समूह की ओर से झरिया व धनबाद में गरीब लाेगाें काे चिन्हित कर खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा हैं. इसी क्रम में शुक्रवार काे झरिया के बाेर्रागढ़, राजातालाब, बकरीहाट, बकरहट्टा, जोड़ाफाटक, मनईटांड, डिगवाडीह मटियाला, बाउरी बस्ती, खरनी, गोविंदपुर में कुल 250 पैकेट खाद्य सामग्री का वितरण किया. परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की ओर से स्थापित श्रीसर्वेश्वरी समूह की ओर से लोगों की सहायता की जाती है.
श्री सर्वेश्वरी समूह ने किया राशन किट का वितरण
बोकारो : श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा की ओर से बीते गुरुवार को कथारा स्थित जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय कार्यालय में निर्धन असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच राशन किट का वितरण किया गया था. समूह के सदस्य सह जनता मजदूर संघ क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद ने 40 लोगों को राशन सामग्री प्रदान की.
मौके पर समूह के सदस्य सह जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, अरविंद कुमार ओझा, रीतलाल महतो, सुरेश गिरि, नंदन चौहान, विजय गुप्ता, सोहन महतो, केके चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










