Bokaro News : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समग्र विकास का आधार
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 20 Dec 2025 10:45 PM
Bokaro News : लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में वार्षिक प्रदर्शनी समारोह का आयोजन हुआ.
लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में शनिवार को वार्षिक प्रदर्शनी समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उद्घाटन किया. विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किये. मंत्री ने इनका अवलोकन किया. ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट सिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मॉडल की प्रशंसा की. मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज व राष्ट्र के समग्र विकास का मजबूत आधार है. राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किये. मौके पर फादर सिरीएक जोसेफ, प्राचार्या सिस्टर शिरीन, संतोष राम, मो असलम आदि थे.
मासी मारसाल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
मासी मारसाल स्कूल, कजरकिलो में वार्षिक समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ. मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उद्घाटन किया. विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किये. प्रिंसिपल पीयूष केरकेट्टा के आग्रह पर मंत्री ने छात्रावास के लिए 11 लाख रुपये देने की अनुशंसा की और खेल मैदान के विकास व स्कूल तक सड़क निर्माण कराने की घोषणा की. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम, समर्पण तथा नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया. क्रिसमस की अग्रिम बधाई भी दी. मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी शफीक आलम, बीडीओ महादेव कुमार महतो, सिस्टर बीटी, पौलूस टुडू, मुखिया बंटी उरांव, अमित पासवान, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, दशरथ महतो, रामचंद्र महतो, यमुना महतो, लखन महतो, चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर, आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो सहित अन्य लोग थे.बेरमो फोटो जेपीजी 20-1 कार्यक्रम का उदघाटन करते मंत्रीगोमिया. लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, गोमिया में शनिवार को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किये. मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इसका अवलोकन किया. ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट सिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित मॉडल की प्रशंसा की. मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का आधार है. शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है. राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










