Bokaro News : बकाया मजदूरी की मांग को लेकर प्रदर्शन

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 08 Nov 2025 11:18 PM

विज्ञापन

Bokaro News : ऐश पौंड के मजदूरों ने चार माह की बकाया मजदूरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड में कार्य करने वाले 54 मजदूरों ने चार माह की बकाया मजदूरी की मांग को लेकर शनिवार को पौंड स्थित कांटा घर के सामने प्रदर्शन किया. कहा कि बेरमो हाइवा एसोसिएशन के द्वारा साढ़े तीन महीने तक चलाये गये आंदोलन के कारण सभी मजदूरों को भी काम से बैठ जाना पड़ा था. इसके कारण उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया. हमलोगों की मांगों को लेकर गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी द्वारा कोलकाता में डीवीसी चेयरमैन से वार्ता की गयी थी. आश्वासन दिया गया था कि हमलोगों को एएमसी-एआरसी के मजदूरों की तरह सुविधाएं दी जायेंगी. सहमति के बाद भी पीएफ, इएसआइसी आदि की सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है. मांगों को पूरा नहीं किया तो छाई का उठाव करने नहीं देंगे.

वेतन की मांग को लेकर किया काम बंद

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी कॉलोनी सबस्टेशन में काम करने वाले एएमसी के मजदूरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर शनिवार की सुबह से काम बंद कर दिया. मजदूरों ने कहा कि डीवीसी के डीजीएम काली चरण शर्मा ने पिछले दिनों नोटिस जारी कर संवेदकों व कंपनी को मजदूरों को प्रत्येक माह की सात तारीख तक वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद हमलोगों को वेतन का भुगतान सात तारीख तक नहीं किया गया. बाद में कॉलोनी सबस्टेशन इंचार्ज राकेश कुमार के साथ संवेदक और मजूदरों की वार्ता हुई. संवेदक ने सोमवार तक सभी मजदूरों का वेतन भुगतान करने की बात कही. इसके बाद मजदूर काम पर लौटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola