Bokaro News: अपराध समीक्षा बैठक में मिले टास्क के बाद एक्टिव मोड में पुलिसकर्मी

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 18 Jan 2026 12:11 AM

विज्ञापन

Bokaro News: अपराध समीक्षा बैठक में एसपी हरविंदर सिंह के गरम रूख का नजारा शनिवार को दिखाई पडा. सुबह से ही सभी चौक-चौराहों पर पुलिस अधिकारी से लेकर जवान तैनात नजर आये. सभी जगहों पर कडाई से चार पहिया व दो पहिया वाहन जांच किया जा रहा है.

विज्ञापन

सभी प्रकार के कागजात से लेकर डिक्की की जांच हो रही है. चालक का हावभाव संदिग्ध होने पर लंबी पूछताछ की जा रही है. कागजात देखने व पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद ही वाहन चालक को वाहन के साथ छोडा जा रहा है. वाहन को कई जगहों पर जांच से गुजरना पड रहा है. सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बोकारो पुलिस सजग है. चौक-चौराहों पर ही नहीं, बल्कि शहर में प्रवेश करनेवाले सभी वाहनों की कडाई से जांच हो रही है. हाल के अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कडे कदम उठाये गये है. अभियान में आम नागरिकों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि पुलिस का सहयोग करें. इधर, यातायात इंस्पेक्टर नीतिश कुमार ने बताया कि नयामोड, चास आइटीआइ मोड, धर्मशाला मोड सहित सभी स्थायी चेकप्वाइंट पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है.

सभी थाना प्रभारी को टास्क दिया गया है

अपराध व अपराधी मुक्त बोकारो बनाने के लिए सभी थाना प्रभारी को टास्क दिया गया है. सभी अपराधिक घटनाओं व अपराधियों पर कडी नजर रखी जा रही है. – हरविंदर सिंह, एसपी, बोकारो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola