Bokaro News : फुसरो : नववर्ष का लोगों ने किया स्वागत
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 1:01 AM
Bokaro News : पूजा-अर्चना से की दिन की शुरुआत, पिकनिक स्पॉट में मनाया जश्न
Bokaro News : फुसरो. बेरमो कोयलांचल के फुसरो शहर में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नया साल मनाया. लोगों ने नये साल की शुरुआत शहर के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर की. मंदिर में मत्था टेककर अपने व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. नये साल पर लोगों ने क्षेत्र के फुसरो स्थित हथिया पत्थर धाम, करगली गेट फिल्टर प्लांट के समीप, बालू बैंकर, चलकरी के समीप, ढोरी खास, कल्याणी के पास आदि जगहों से सटे दामोदर नदी के तट पर अपने परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक का आनंद लिया. शहर में कई संस्थानों ने अपने सहयोगियों व दोस्तों के साथ नया साल मनाया. फुसरो स्थित ढोरी बस्ती के बाबा गणपतिधाम में लोगों ने पूजा-अर्चना कर लगे मेला का आनंद उठाया. यहां बच्चों, महिलाओं, युवक-युवतियों की भीड़ देर शाम तक लगी रही. यहां कई तरह के खाने-पीने के स्टॉल भी लगे थे. फुसरो शहर के विभिन्न पिकनिक स्थल पर लोग जुटे थे. युवाओं की टोली ने डीजे की धुन पर नाच-गाकर नया साल का जश्न मनाया. बच्चों ने भी खूब मस्ती की. दूर-दराज के क्षेत्र से भी लोग यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे. बुधवार रात 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी कर व केक काट कर नये साल का जश्न मनाया. एक-दूजे को नव वर्ष की बधाई दी. बेरमो क्षेत्र के फुसरो बाजार, पुराना बीडीओ ऑफिस, करगली बाजार, करगली गेट, सुभाष नगर, जवाहर नगर, मकोली, सेंट्रल कॉलोनी, पिछरी आदि स्थानों पर युवा डीजे की धुन पर नये साल के उमंग में डूबे रहे. क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण में नया साल मनाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










