Bokaro News : गरगा डैम से अज्ञात युवक का शव बरामद
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बीजीएच की मर्चरी में शव रखवा कर पहचान में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो. बालीडीह थाना की पुलिस ने शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव गरगा डैम से बरामद किया है. युवक की उम्र 25 के आसपास बतायी जा रही है. शाम को थाना को पता चला कि एक युवक ने गरगा डैम में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. स्थानीय लोग डैम में छलांग लगाकर युवक को खोजने लगे. जब तक युवक को खोजा गया, तब तक देर हो चुकी थी. बालीडीह थाना की पुलिस युवक को बोकारो जनरल अस्पताल ले गयी. चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक का शव अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया गया है. मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
अज्ञात पर मामला दर्ज :
बालीडीह थाना में कुर्मीडीह निवासी सुरेश साव ने शनिवार की शाम एक मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में कहा है कि घर में सपरिवार साथ सोये हुए थे. कुछ अज्ञात लोग घर में देर रात प्रवेश किये और डंडे से वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










