Bokaro News : दांतू के चार विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के लिए मिला ईको-इनोवेशन अवार्ड
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 07 Jun 2026 1:19 AM
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल में विश्व पर्यावरण दिवस पर ईको-इनोवेशन अवार्ड
विज्ञापन
Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र के पर्यावरण संरक्षण एवं सततता (ईसीएस) विभाग की ओर से पर्यावरण जागरूकता व संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों व अभियानों का आयोजन किया गया. कार्यक्रमों के विजेताओं को बीएसएल व इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, बोकारो सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया.दांतू गांव के चार विद्यार्थियों को सौर ड्रायर (सोलर ड्रायर) के उपयोग पर आधारित उनके अभिनव प्रोजेक्ट के लिए ‘ईको-इनोवेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. संयंत्र, टाउनशिप व अस्पतालों से संबंधित विभिन्न नवाचारी परियोजनाओं को भी इस सम्मान के लिए चयनित किया गया.कार्यक्रम के दौरान “जलवायु परिवर्तन एवं प्रकृति-आधारित समाधान” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन भी किया गया. वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘लाइफस्टाइल फॉर इनवायरनमेंट (मिशन लाइफ)’ की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इस क्षेत्र में संचालित विभिन्न पहलों व प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










