ePaper

Bokaro News : कई दलों के लोग झामुमो में शामिल

Updated at : 04 Jan 2026 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : कई दलों के लोग झामुमो में शामिल

Bokaro News : झामुमो के कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन राजाबेड़ा में किया गया.

विज्ञापन

झामुमो के नावाडीह व चंद्रपुरा प्रखंड के कार्यकर्ताओं के लिए मिलन समारोह का आयोजन राजाबेड़ा में दामोदर नदी तट पर रविवार को किया गया. केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में मेरी मां बेबी देवी डुमरी सीट से नहीं जीत सकीं. इससे लोगों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है. आपके हर सुख-दुख में मां व मेरा पूरा परिवार हर समय खड़ा मिलेगा.

विधायक पर लगाया आरोप

श्री महतो ने कहा कि वर्तमान विधायक जनता की समस्याओं का निदान करने में विफल रहे हैं. चुनाव जीतने के बाद से विधायक का चेहरा देख पाना इस क्षेत्र के लोगों के लिए दूभर हो गया है. जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी व जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने कहा कि डुमरी का विकास थम गया है. बोकारो नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि आम लोगों के हित में राज्य सरकार कार्य कर रही है.

मौके पर बराडीह मुखिया सह भाजपा नेता प्रदीप वर्मा, जेएलकेएम नेता सह भलमारा के पूर्व मुखिया देवानंदन महतो, सुजीत स्वर्णकार, अभिषेक कुमार वर्मा, संजय वर्मा, दिनेश्वर महतो, देवनारायण महतो, महेंद्र गंझू, पिंटू कुमार महतो, फूलचंद महतो आदि झामुमो में शामिल हुए. मौके पर मदन मोहन अग्रवाल, गौरीशंकर महतो, यदु महतो, नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सचिव नरेश कुमार विश्वकर्मा, झामुमो के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, डुमरी प्रखंड राजकुमार महतो, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, बैजनाथ महतो, गौरीशंकर महतो, योगेंद्र महतो, अयोध्या प्रसाद महतो, जगरनाथ महतो, विलासी देवी, दौलत महतो, जयलाल महतो, लोकेश्वर महतो, नकुल महतो, सुनील टुडू, गुलाम सरोवर, मदन महतो, भोलू खान, भुनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, राजकुमार महतो, दीवाकर महतो, प्रभाकर महतो, योगेंद्र महतो, अर्जुन पंडित, योगेंद्र रंजन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola