Bokaro News : मंदिरों में उमड़े लोग, मत्था टेक की सुख-समृद्धि की कामना

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 02 Jan 2026 12:52 AM

विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो के पिकनिक स्पॉटों पर उमड़े लोग, लोगों ने किया नये साल का स्वागत

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बेरमो. नये साल को लेकर गुरुवार को बेरमो अनुमंडल के विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ी. लोगों ने अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर खाना बनाया और लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया. साथ ही हिंदी व भोजपुरी के गानों पर जमकर डांस कर आनंद उठाया. वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर नये वर्ष की शुरुआत की. मंदिर में मत्था टेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

देर शाम तक चला बधाई देने का दौर :

इधर, बुधवार का रात 12 बजते ही लोगों ने केक काट कर व आतिशबाजी कर नये साल की खुशियां मनायी. एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी. सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई देने का सिलसिला गुरुवार देर शाम तक चलता रहा. क्लबों, चौक-चौराहाें व होटलोंं में खाने-पीने का दौर चला.

पिकनिक स्पॉटों पर उमड़े लोग :

सीसीएल, डीवीसी, टीटीपीएस आदि प्रतिष्ठानों में भी अधिकारियों ने काफी गर्मजोशी के साथ नये साल का स्वागत किया. बेरमो के तेनुघाट स्थित तेनुघाट डैम, दामोदर नदी के किनारे हथिया पत्थर, अंगवाली स्थित खांजो नदी का किनारा, अमलो स्थित बगलता, चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट का रिजरवॉयर, जरीडीह बाजार स्थित दामोदर नदी का तट, जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर का तट, खासमहल डैम, कुरपनिया स्थित भैरव मंदिर तट, भंडारीदह स्थित इंद्रकुआ व दामोदर नदी का किनारा, खेतको स्थित दामोदर नदी तट, बोकारो थर्मल व कथारा स्थित कोनार नदी तट, लोहा पुल व चिलका पुल का तट, ललपनिया स्थित लुगुबुरु घंटाबारी व छरछरिया नाला, कोनार डैम, धवैया स्थित भुकभुकिया नाला, राजाबेड़ा का नदी तट, डीवीसी चंद्रपुरा स्थित बिअर (बांध), माटीगाढ़ा आदि पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी.

तेनुघाट डैम में नौका विहार का लिया आनंदतेनुघाट. तेनुघाट डैम में पिकनिक के लिए काफी संख्या में लोग जुटे. लोगों ने डैम के किनारे अपने परिवार व दोस्तों के साथ वनभोज का आनंद लिया. गीत संगीत में भी लोग जमकर थिरके. वहीं तेनुघाट डैम में वोट से लोगों ने नौका विहार का भी आनंद लिया. डैम के किनारे लगे मेला का भी बच्चों ने लुत्फ उठाया. तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया था, जो लगातार डैम क्षेत्र में गश्ती करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola