Bokaro News : लोकल सेल से जुड़े लोगों ने जुलूस निकाला, किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : लोकल सेल से जुड़े लोगों ने जुलूस निकाला, किया प्रदर्शन

Bokaro News : सीसीएल बीएंडके एरिया की एकेके ओसीपी से जुड़े लोडिंग मजदूरों, ट्रक मालिकों, डीओ होल्डरों और लिफ्टरों ने मांगों को लेकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

गांधीनगर. सीसीएल बीएंडके एरिया की एकेके ओसीपी से जुड़े लोडिंग मजदूरों, ट्रक मालिकों, डीओ होल्डरों और लिफ्टरों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया. बाद में परियोजना कार्यालय पहुंच कर प्रबंधन को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से रोड सेल के कोयला के उठाव के लिए लाइन ट्रक व्यवस्था जारी रखने, अलग-अलग क्षेत्र के ट्रकों के लिए अलग-अलग कांटा की व्यवस्था, केएसएमएल से कोयला गिरने के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, ट्रकों के कांटा का समय सुबह छह से रात 10 बजे तक करने और गाड़ी लोड होने के बाद मजदूरी का भुगतान तुरंत करने की मांग की गयी.

वक्ताओं ने साधा निशाना

वक्ताओं ने कहा कि हाइवा ट्रकों से लोकल सेल के कोयला का उठाव नहीं होने दिया जायेगा. पूंजीपति लोडिंग मजदूरों व ट्रक मालिकों को बेरोजगार करने पर तुले हैं. जमसं के क्षेत्रीय सचिव टीनू सिंह ने कहा कि लोकल सेल से आस-पास के ग्रामीणों की रोजी-रोटी चलती है. कुछ लोग व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करना चाह रहे हैं. यह होने नहीं दिया जायेगा. राकोमयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लड़ने के लिए तैयार रहे, नहीं तो चंद लोग पूरी व्यवस्था को अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर रहे हैं. मौके पर राकोमयू के कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध सिंह पवार, शाहनवाज, रफीक अंसारी, अनंत लाल महतो, मोतीलाल महतो, बशारत अंसारी, बेलाल हाशमी, मनोज सिंह पवार, रंजय कुमार सिंह, मनोज झा, राजेश पासवान, लक्ष्मण रवानी, धर्मेश रवानी, गुलाम मुस्तफा, सत्येंद्र सिंह, मो जलालुद्दीन, महादेव रविदास, अशोक सिंह, शंकर दुबे, अनवर शेख, संजय कुमार, मो कमाल, मो आजम, राकेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola