Bokaro News : सड़क किनारे वाहन लगाने पर होगा जुर्माना : डीटीओ

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : डीटीओ ने कैंप 2 स्थित सिविल कोर्ट परिसर के किनारे वाहन लगाने वालों की जांच की

विज्ञापन

Bokaro News : उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर ने कैंप 2 स्थित सिविल कोर्ट परिसर सहित न्याय परिसर के किनारे वाहन लगाने वालों की जांच की. इस दौरान उन्होंने देखा कि नो पार्किंग एरिया में वाहन लगे हुए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि अब से सड़क किनारे किसी तरह का कोई वाहन नहीं लगेंगे. अगर कोई वाहन लगाते हैं तो अब खैर नहीं. साथ ही कहा कि कोर्ट परिसर सहित समाहरणालय के आसपास में सड़क किनारे जितने भी वाहन खड़ा करते हैं अपनी वाहन सड़क किनारे न लगाकर पार्किंग एरिया में ही लगाएं, ताकि सड़क से आने जाने वालों की किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो. किसी प्रकार की जाम की स्थिति न बन सके, ताकि सदर अस्पताल आने जाने को किसी प्रकार की परेशानी न हो. डीटीओ ने कहा कि शनिवार से सड़क किनारे लगे वाहनों से जुर्माना लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola