बोकारो में अब अपराधियों की खैर नहीं! सेक्टर-4 में 60 CCTV कैमरों से निगरानी

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी की जानकारी लेते इंस्पेक्टर संजय कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी| Prabhat Khabar Network

बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बोकारो. सेक्टर 4 थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है. फिलहाल थाना क्षेत्र के 22 प्रमुख स्थानों पर 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे सेक्टर 4 के सिटी सेंटर में लगाए गए हैं. सिटी सेंटर में 30 से अधिक स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं. सिटी सेंटर में प्रवेश करने, घूमने और बाहर निकलने वालों की हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी. इसके अलावा कैमरे लगाने का काम जारी है. क्षेत्र में कुल 150 कैमरे लगाए जाएंगे.

पुलिस कर रही कैमरा इंस्टॉलेशन की समीक्षा

इंस्पेक्टर संजय कुमार टीम के साथ रोजाना कैमरा इंस्टॉलेशन की समीक्षा कर रहे हैं. कैमरे लगाने का काम थाना और व्यवसायी वर्ग की ओर से किया जा रहा है. जरूरत के अनुसार पुलिस प्रशासन की ओर से भी सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

क्षेत्र के चौक-चौराहों के साथ एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों से विशेष नजर रखी जा रही है. थाना क्षेत्र में होने वाले अपराध को नियंत्रित करने में सीसीटीवी कैमरे सहायक साबित होंगे. घटना होने के बाद एक क्लिक पर घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों की पहचान भी आसानी से की जा सकेगी. चौक-चौराहों के अलावा सभी प्रमुख प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. क्षेत्र में घूमने वाले संदिग्ध युवाओं पर भी नजर रखी जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola