Bokaro News : वक्फ संशोधन विधेयक का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : वक्फ संशोधन विधेयक का किया विरोध

Bokaro News : चंद्रपुरा के मुस्लिम के लोगों ने मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाये जाने वाले वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा, घटियारी, पिपराडीह, तारानारी, आमटोला, नर्रा, बंदियों गांव के मुस्लिम के लोगों ने मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार द्वारा दो मार्च को संसद में लाये जाने वाले वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है. मो समीद ने कहा कि वक्फ के संपत्तियों के प्रबंधन व बोर्ड में किसी अन्य धर्म के व्यक्ति को रखना अनुचित है. इस्लाम अंसारी ने कहा कि सरकार वक्फ की संपत्तियों पर जबरन कंट्रोल रखना चाहती है, जिसे स्वीकार नहीं करेंगे. मुख्तार हबीबी ने कहा कि इस विधेयक के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ‚ बोर्ड व अन्य उच्च संस्थानों का जो आह्वान होगा, उसका पालन करेंगे. मौके पर मो फखरूद्दीन अली, मो मुख्तार हबीबी, शादाब अफजल, मो जलील कुरैशी, मो मुबारक, मो फारूख, मो नाजिर, मो जिशान, मो अताउल्लाह, मो सरवर बाबा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola