Bokaro News : स्कूलों में एडमिशन को लेकर ऑनलाइन लॉटरी
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 25 Mar 2025 10:35 PM
Bokaro News : बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा स्थित केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को कक्षा एक में एडमिशन को लेकर ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया की गयी.
बोकारो थर्मल/चंद्रपुरा. बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा स्थित केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को कक्षा एक में एडमिशन को लेकर ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया की गयी. चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों को नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज लेकर आने को कहा गया. बोकारो थर्मल में प्राचार्य डाॅ बीआर डे ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर डीवीसी के वरीय प्रबंधक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित प्रतिनिधि मनीष कुमार चौधरी, प्रवेश प्रभारी राकेश पाठक, एचएम विभा रानी श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, दीक्षा कुमारी, निर्मल कुमार, शुभम कुमार, दशरथ मिस्त्री उपस्थित थे. चंद्रपुरा में ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन विजया नंद शर्मा और सीटीपीएस प्रबंधन द्वारा नामित सदस्य डीजीएम मैकेनिकल राजीव रंजन ओझा के अलावा प्राचार्य विजय कुमार, वरिष्ठ शिक्षक कमलेश कुमार, किरण सोरेन, प्रधानाध्यापक महेश कुमार सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे. प्राचार्य ने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी भी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










