Bokaro News : एससी व एसटी अधिकारियों का ग्रेड खराब करने की शिकायत

Bokaro News : एससी व एसटी अधिकारियों का ग्रेड खराब करने की शिकायत की गयी है.
दुर्गापुर स्टील प्लांट के एचआरडी हॉल में मंगलवार को सेल एससी- एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन की केंद्रीय कमेटी की बैठक सेल कॉरपोरेट ऑफिस के अधिकारियों के साथ हुई. फेडरेशन की तरफ से अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरंगो मंडल ने की. बोकारो का प्रतिनिधित्व केंद्रीय कमेटी सदस्य शंभु कुमार और उपाध्यक्ष करतार सामंत ने किया. बैठक में कहा गया कि एससी व एसटी अधिकारियों का ग्रेड खराब कर दिया जाता है और इसका हवाला देकर प्रमोशन रोक दिया जाता है. प्रबंधन ने कहा कि सेल में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता है. अगर किसी के साथ अगर ऐसा हुआ है तो उसे सामने लाये, कार्रवाई होगी. साथ ही सेल में बाबा आंबेडकर के नाम पर पुरस्कार देने और आंबेडकर भवन के लिए बंद पड़े हुए विद्यालय को फेडरेशन के नाम पर आवंटित करने की मांग की. मौके पर बोकारो यूनिट के प्रतिनिधिमंडल में राकेश कुमार, आनंद रजक, लिलु सोरेन, अजय कुमार दास, माणिक राम मुंडा, नाबानांदेश्वर हेंब्रोम, ललित उरांव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










