बरसात में नवजात की देखभाल जरूरी, डॉक्टरों ने दी अहम सलाह

बरसात के मौसम में नवजात शिशुओं को संक्रमण और बीमारियों से बचाने के लिए डॉ. रवि शेखर ने दिए खास टिप्स। जानें बच्चों की देखभाल के सही तरीके और सावधानियां।
बोकारो: बरसात के मौसम में नवजात शिशुओं में संक्रमण, सर्दी-जुकाम, निमोनिया व पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चास अनुमंडल अस्पताल में रोजाना 20 से 25 नवजात शिशुओं का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है।
रविवार को ओपीडी में उपस्थित डॉ. रवि शेखर व डॉ. विकास कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में नवजात की विशेष देखभाल जरूरी है। छह महीने से छोटे बच्चे को अलग से पानी देने से बचें, क्योंकि दूषित पानी से संक्रमण का खतरा रहता है। शिशु को छूने या दूध पिलाने से पहले साबुन व पानी से हाथ अच्छी तरह धोना जरूरी है। बच्चे को हमेशा सूखे व सूती कपड़े ही पहनायें। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। समय पर टीकाकरण करायें।
यदि शिशु को तेज बुखार हो, सांस लेने में तकलीफ हो या वह अत्यधिक सुस्त दिखे, तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










