बोकारो में चोरों का आतंक, थाना पास फिर भी दहशत में लोग

Updated:
विज्ञापन
बोकारो में चोरों का ऐसा खौफ ! कुछ किमी दूर थाना, फिर भी लोग दहशत में

बोकारो के शाश्वत सिटी में लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं। पुलिस की निष्क्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

बोकारो: चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शाश्वत सिटी फेज-1 में घरों पर ताले तो मजबूत हैं, लेकिन चोरी की घटनाओं ने लोगों के भरोसे और सुकून को तोड़ दिया है। कॉलोनी निवासी रिटायर्ड स्टेशन मास्टर कामेश्वर सिंह (65) ने रविवार को एसपी नाथू सिंह मीणा को आवेदन देकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। बताया कि उनके घर में चोरी की घटना हुई थी। 16 जुलाई 2026 को प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। अब तक न तो किसी आरोपी की पहचान हो सकी है और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई नजर आई है।

चोरी सिर्फ सामान की नहीं हुई, बल्कि लोगों के मन से सुरक्षा का भरोसा भी छीन लिया गया है। घर में रखी मेहनत की कमाई और वर्षों की जमा पूंजी से ज्यादा चिंता अब इस बात की है कि अगला निशाना कौन बनेगा।

कामेश्वर सिंह ने आवेदन में बताया कि शाश्वत सिटी फेज-1 में वर्ष 2023 से अब तक करीब 10-11 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण कॉलोनी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और नियमित पुलिस गश्ती के अभाव में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं, जबकि आम लोग डर के साये में जीने को विवश हैं।

कई परिवार रात में चैन की नींद नहीं सो पाते। बाहर गए परिजनों के लौटने तक चिंता बनी रहती है कि कहीं घर सुरक्षित होगा या नहीं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए नियमित पुलिस पेट्रोलिंग जरूरी है। कॉलोनी में करीब 40 डुप्लेक्स और 90 फ्लैट हैं। छह गार्ड हैं। कई घरों में सीसीटीवी लगे हुए हैं, फिर भी चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola