आद्रा मंडल में ब्लॉक, एक सप्ताह कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
आद्रा रेल मंडल : रोलिंग ब्लॉक को लेकर कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 3 से 9 अगस्त तक रोलिंग ब्लॉक के कारण कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रा से पहले पूरी सूची यहाँ देखें।

विज्ञापन

बोकारो: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ट्रैक, ओएचई तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन प्रणाली के कार्य के लिए तीन से नौ अगस्त तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा। इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन 03, 04, 06, 07 व 09 अगस्त, 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 07 व 09 अगस्त, 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 07 व 09 अगस्त, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 03 व 06 अगस्त, 68056 टाटानगर-आसनसोल मेमू 05, 07, 08 व 09 अगस्त तथा 68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 04, 06 व 07 अगस्त को रद्द रहेगी।

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू ट्रेन 05 व 08 अगस्त को सिर्फ आद्रा तक चलेगी। 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू 04, 07 व 09 अगस्त को महुदा तक ही चलेगी। 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर मेमू 04 अगस्त को आद्रा तक, 06 अगस्त को पुरुलिया तक तथा 05, 07, 08 व 09 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी। 68060 आसनसोल-बाराभूम मेमू 05, 07, 08 एवं 09 अगस्त को आद्रा से ही खुलेगी। 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 05 व 08 अगस्त को आद्रा तक ही चलेगी। 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 03, 06 एवं 07 अगस्त को खड़गपुर से 60 मिनट, 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 04 अगस्त को हटिया से 60 मिनट तथा 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 06, 07 एवं 09 अगस्त को टाटानगर से 90 मिनट विलंब से खुलेगी।


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola