Bokaro News : ऊपरघाट का रहने वाला था नक्सली अनमोल दा

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 1:29 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सारंडा में मारा गया 90 लाख का इनामी

विज्ञापन

Bokaro News बोकारो थर्मल. गुरुवार को सारंडा में पुलिस एवं सुरक्षाबलों के मुठभेड़ में मारा गया 90 लाख रुपये का इनामी नक्सली और भाकपा माओवादी नेता समर दा उर्फ सुशांत उर्फ लालचंद हेंब्रम उर्फ अनमोल दा बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट स्थित पेंक नारायणपुर थाना अंतर्गत जरवा–इटवाबेड़ा का निवासी था. जरवा-इटवाबेड़ा बोकारो और गिरिडीह जिला के बाेर्डर पर स्थित है. समर दा की तलाश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को भी थी. भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में समर दा नामजद अभियुक्त था. 5 जनवरी 2022 को भाजपा नेता गुरुचरण नायक पश्चिमी सिंहभूम के झिलरूवा के प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. इसी दौरान माओवादियों ने उन पर हमला कर दिया था. भीड़ की आड़ लेकर गुरुचरण नायक वहां से निकल गये थे, लेकिन नक्सलियों ने उनके दो सुरक्षाकर्मियों ठाकुर हेंब्रम व शंकर नायक की गला रेतकर हत्या कर दी थी. माओवादी उनके एके-47 राइफल भी लूटकर ले गये थे. पश्चिमी सिंहभूम जिला की जराइकेला पुलिस ने 4 जनवरी 2023 को शीर्ष नक्सली अनमोल उर्फ समर दा के इटवाबेड़ा स्थित पैतृक घर पहुंच और कांड संख्या 1/2021 के तहत उसके घर और चौक-चौराहों पर इश्तेहार चस्पा किया था. हाल में ही अनमोल की मां का भी निधन हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola