ePaper

कारो प्रबंधन ने माइंस विस्तार लेकर की विस्थापितों के साथ बैठक

Updated at : 10 May 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
कारो प्रबंधन ने माइंस विस्तार लेकर की विस्थापितों के साथ बैठक

विस्थापितों ने सहयोग का दिया भरोसा

विज्ञापन

फुसरो.

सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के कारो परियोजना कार्यालय में गुरुवार की देर शाम को प्रबंधन व विस्थापितों की बैठक में कारो खदान के विस्तारीकरण व विस्थापितों को अधिकार देने को लेकर चर्चा की गयी. पीओ शंभु झा ने कहा कि कोयला उत्पादन पर ही एरिया का भविष्य निर्भर है. कारो बस्ती के विस्थापित माइंस विस्तारीकरण में प्रबंधन का सहयोग करें. कोयला उत्पादन होने से ही विस्थापितों को अधिकार, रोजगार मुहैया हो पायेगा. कहा कि इन दिनों खदान का विस्तारीकरण नहीं होने से कोयला उत्पादन की गति में कमी आयेगी. जिन विस्थापितों की जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है, उन्हें कोल इंडिया की आरआर पॉलिसी के तहत नियोजन व मुआवजा दे दिया जायेगा. विस्थापितों ने कहा कि कोयला उत्पादन को बाधित नहीं किया जायेगा. प्रबंधन विस्थापितों को उनका अधिकार जल्द से जल्द देने का काम करें. कहा कि पुनर्वास स्थल को जल्द से जल्द बेहतर बनाकर विस्थापितों को प्लॉट उपलब्ध कराये. मौके पर रेवेन्नुयु के मनीष माहेश्वरी, समाजसेवी ललिता किंडो, सोहनलाल मांझी, कामनी देवी, मेघलाल गंझू, संजय गंझू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola