आयुष विभाग की पहल, बोकारो में होगी औषधीय पौधों के उद्यान की स्थापना

01 | Prabhat Khabar Network
बोकारो में आयुष विभाग और स्वदेशी जागरण मंच मिलकर औषधीय पौधों का उद्यान बनाएंगे. इसका उद्देश्य आयुर्वेद को बढ़ावा देना और पर्यावरण का संरक्षण करना है.
बोकारो: झारखंड सरकार के पंचकर्म प्रशिक्षण सह सेवा केंद्र, बोकारो के परिसर में औषधीय पौधों के उद्यान की स्थापना आयुष विभाग की ओर से की जायेगी. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य औषधीय पौधों के संरक्षण व संवर्धन के साथ-साथ आम लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उद्यान की स्थापना स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से होगी.
आयुष विभाग के डॉ विक्रम और स्वदेशी जागरण मंच (कृषि प्रकोष्ठ) के झारखंड प्रमुख अंजनी कुमार सिन्हा ने उपलब्ध भूमि पर 36 किस्म के औषधीय पौधे लगाने का प्रस्ताव रखा. श्री सिन्हा ने कहा कि उद्यान आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भूमिका निभायेगा.
आरती सिन्हा ने झाड़ीदार औषधीय पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया. मौके पर स्वदेशी जागरण मंच कृषि प्रकोष्ठ, बोकारो के प्रमुख मनीष कुमार श्रीवास्तव, आकाश पांडे, वेद प्रकाश सिंह, पर्यावरण संरक्षक गतिविधि बोकारो के प्रमुख राजेंद्र तिवारी, दिव्यार्थी प्रमुख आरती सिन्हा, सहयोगी सरिता श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










