Bokaro News : कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिये गये कई टिप्स

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिये गये कई टिप्स

Bokaro News : कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को कई बिंदुओं पर चर्चा हुई़

विज्ञापन

फुसरो. कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल स्तरीय संयोजक अमित कुमार सिंह, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के संरक्षक बृज बिहारी पांडेय, विद्यालय समिति के सचिव धीरज कुमार पांडेय व प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह ने किया. श्री सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला नये सत्र की योजनाओं पर चर्चा के लिए आयोजित की गयी है. संरक्षक श्री पांडेय ने कहा कि हमेशा कुछ सीखते रहे और साझा भी करते रहे. सचिव श्री पांडेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है. उन्हें सभी विषयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षकों की गुणवत्ता बेहतर सोच पर निर्भर करती है. इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है. रिसोर्स पर्सन डॉ पूजा ने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बातें बतायी.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी कार्यशाला का आयोजन

गांधीनगर. अवध बिहारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जरीडीह बाजार में वार्षिक आचार्य कार्यशाला के दूसरे सत्र का आयोजन मंगलवार को किया गया. विद्यालय के सचिव अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय व अन्य ने उद्घाटन किया. श्री अग्रवाल ने विद्यालय की कमियों को दूर करने का सुझाव दिया. कार्यशाला में वरिष्ठ आचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव, रुबीना, सुभाष चंद्र झा, महेंद्र मंडल, काजल, शकुंतला, रीता, सुमित कुमार, श्वेता, खुशबू, पिंकी, शिवानी सिन्हा, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola