ePaper

Bokaro News : 16 सूत्री मांगों को लेकर राकोमयू के साथ एएडीओसीएम प्रबंधन की वार्ता

Updated at : 10 Oct 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : 16 सूत्री मांगों को लेकर राकोमयू के साथ एएडीओसीएम प्रबंधन की वार्ता

Bokaro News : प्रबंधन ने सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

विज्ञापन

Bokaro News : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की 16 सूत्री मांगों को लेकर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम प्रबंधन की ओर से बुधवार की देर शाम परियोजना कार्यालय में वार्ता की गयी. वार्ता में पीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन कोयला उत्पादन के साथ-साथ मजदूरों की सुख-सुविधा का भी ख्याल रखती है. यूनियन ने जो भी 16 सूत्री मांगें रखी हैं, उसका निदान किया जायेगा. वहीं यूनियन के शाखा सचिव गणेश मल्लाह, अध्यक्ष जयराम सिंह ने मजदूरों की 16 सूत्री मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा. मांगों में मजदूर आवासों की रिपेयरिंग करने, आवासीय कॉलोनी में नियमित पेयजल व बिजली आपूर्ति करने, कॉलोनियों में कचरे की सफाई, स्ट्रीट लाइट और चौक-चौराहों पर टावर लाइट लगाने, सिविल कार्यों का अधिकारियों के निरीक्षण के उपरांत राशि का भुगतान करने, खदानों में हॉल रोड की मरम्मत, शौचालय में पानी की व्यवस्था, कंपनी के नियमानुसार कामगारों का प्रमोशन सहित अन्य ज्वलंत मुद्दे शामिल थे. जिन पर बिंदुवार चर्चा करते हुए प्रबंधन ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया. मौके पर प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक मुन्नी नाथ सिंह, पर्सनल मैनेजर अभिषेक सिन्हा, सेफ्टी ऑफिसर उमेश कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर एसी चंद्रा, यूनियन नेता साधु बाउरी, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, रामप्रवेश नोनिया, छोटेलाल शर्मा, राजेश अखौरी, शशांक शेखर, ईश्वर रविदास, राकेश सिंह, अकबर अली, ओपी रावत, मो निजाम, संतोष मिश्रा, अमरेंद्र कुमार, राजेश सरोज, शिवकुमार यादव, सोहन नोनिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola