ePaper

Maiya Samman Yojana: करम पर्व से पहले 45 लाख महिलाओं को हेमंत सोरेन ने दी मंईयां सम्मान योजना की सौगात

Updated at : 13 Sep 2024 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
aapki yojana aapki sarkar aapke dwar hemant soren jmmsy

ललपनिया में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

Maiya Samman Yojana: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 45 लाख से अधिक महिलाओं को करम पर्व की पूर्व संध्या पर 1000-1000 रुपए की सौगात दी है.

विज्ञापन

Maiya Samman Yojana|ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करम पर्व की पूर्व संध्या पर राज्य की महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित की. बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के लुगु बुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ की भूमि से लाखों महिलाओं को खुशियों का उपहार दिया. मुख्यमंत्री ने बोकारो एवं रामगढ़ जिले के लिए करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. लोगों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया.

ललपनिया फुटबॉल मैदान से हेमंत सोरेन ने बांटी सौगातें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के गोमिया प्रखंड के ललपनिया फुटबॉल मैदान में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की दूसरी किस्त की राशि ट्रांसफर की. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी, तो राज्य में कोरोना जैसी महामारी आ गई.

हमने पता भी नहीं चलने दिया- कब कोरोना आई, कब गई

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में हमारे पड़ोसी राज्यों में अनगिनत लोगों की मौत हो गई. स्थिति ऐसी बनी कि लोगों के शव जलाने के लिए लकड़ियां खत्म हो गई. उन्हें जैसे-तैसे दफना दिया गया. हेमंत सोरेन ने कहा कि कहीं-कहीं ऐसा भी हुआ कि कोरोना काल में मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार तक नहीं किया गया. नदी में शवों को बहा दिया गया. हमारी सरकार मुस्तैदी से लगी थी. यहां के लोगों को पता भी नहीं चला कि कब कोरोना महामारी आई और कब चली गई.

कोरोना काल में हमारी सरकार ने दिन-रात काम किया

हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में हमारी सरकार दिन-रात काम कर रही थी. हमलोग सो नहीं पाए. हमारे 2-2 मंत्री को कोरोना निगल गया. उन्होंने कहा कि हम अपने राज्य के लोगों का पूरा ख्याल रख रहे हैं. महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना लाए हैं, तो बुजुर्गों के लिए पेंशन की व्यवस्था की है.

बेटियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का जिम्मा हमारी सरकार का

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की बेटियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का पूरा जिम्मा सरकार उठा रही है. हमने उनके लिए सावित्री बाई फुले योजना की शुरुआत की है. गुरुजी क्रेडिट कार्ड के जरिए बच्चों की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं. 15 लाख रुपए तक बैंक से ऋण मिलेगा. किसी की पढ़ाई नहीं रुकेगी. उन्होंने केंद्र सरकार और झारखंड की विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथ लिया.

आशीर्वाद बनाए रखिए, हम आपके हित में काम करते रहेंगे – हेमंत

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों, मूलवासियों, बुजुर्गों, बेटियों और बच्चों का ख्याल रख रही है. उनके लिए योजनाएं बना रही है. हम लोगों के बिजली बिल माफ कर रहे हैं. लेकिन, केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के लाखों करोड़ रुपए माफ कर रही है. वह गरीबों के बिजली बिल माफ नहीं करती. हेमंत सोरेन ने कहा कि आपका आशीर्वाद इसी तरह बना रहा, तो हम आपके हित में ऐसी ही और योजनाएं बनाते रहेंगे. चुनाव में आपको भरमाने के लिए लोग आएंगे. फिर हिंदू-मुसलमान करेंगे, लेकिन आपको उनके बहकावे में नहीं आना है.

Also Read

JMMSY: करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड की महिलाओं को हेमंत सोरेन देंगे 1000 रुपए

Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन बोले, गिरिडीह में चार लाख को मिल रहा मंईयां सम्मान का लाभ

Maiya Samman Yojana: आपके खाते में नहीं पहुंचे 1000 रुपए! जल्दी करें ये काम, 5 दिन में मिलेगा

Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन आज पांच जिलों की महिलाओं को देंगे सौगात, ये है ट्रैफिक रूट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola