चास में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप, लोगों को हुई परेशानी

Updated:
विज्ञापन

22 | Prabhat Khabar Network

चास नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं। मेयर ने गुरुवार से नियमित पानी की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

चास. चास नगर निगम क्षेत्र में चास जलापूर्ति योजना से सोमवार से जलापूर्ति ठप है. इससे हजारों लोगों को परेशानी हो रही है. महावीर चौक क्षेत्र, पुराना चास, जोधाडीह मोड़ का कुछ इलाका सहित कई मोहल्लों के लोग पूरी तरह इस योजना पर निर्भर हैं. जलापूर्ति नहीं होने से सार्वजनिक डीप बोरिंग व चापाकलों पर सुबह से ही भारी भीड़ लग जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कुछ महीनों से लगातार विभिन्न कारणों से जलापूर्ति बाधित हो रही है. कभी मोटर खराब होने और कभी बिजली समस्या को कारण बताया जाता है. निगम प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए, ताकि पेयजल समस्या से लोगों को परेशानी ना हो.

मेयर ने कहा-आज से होगी जलापूर्ति

इस संबंध में मेयर भोलू पासवान ने कहा कि मोटर खराब होने की वजह से एक-दो दिन जलापूर्ति नहीं हो पायी है. समस्या समाप्त करने की दिशा में कार्य हो रहा है. गुरुवार से नियमित जलापूर्ति होगी.

मेयर ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति के लिए संबंधित अधिकारी के साथ लगातार बैठक कर समस्या का हल निकालने की दिशा में कार्य हो रहा है. चास जलापूर्ति योजना फेज दो को जोड़ने के क्रम कई जगहों पर जलापूर्ति बाधित होती है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola