सेल के सभी संयंत्रों व इकाइयों में जीरो टॉलरेंस रूल्स लागू

16 | Prabhat Khabar Network
सेल ने अपने सभी संयंत्रों और इकाइयों में जीरो टॉलरेंस सुरक्षा नियम लागू किए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई।
बोकारो. कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेल ने अपने सभी संयंत्रों व इकाइयों में जीरो टॉलरेंस रूल्स लागू कर दिये हैं. इसका उद्देश्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना, कार्यस्थल को सुरक्षित बनाना व प्रत्येक कर्मचारी और ठेका कर्मी में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.
इसके तहत व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे सुरक्षा हेलमेट, सुरक्षा जूते, दस्ताने व सुरक्षा चश्मे का सही उपयोग, उपकरणों की मरम्मत या रखरखाव से पहले उचित आइसोलेशन, लॉक और वेरिफिकेशन, चलती मशीनरी के पास उचित गार्डिंग सुनिश्चित करने आदि के नियमों की विस्तृत जानकारी व अनुपालन पर फोकस किया जा रहा है.
गैस संभावित क्षेत्रों में कार्य से पूर्व और कार्य के दौरान निरंतर गैस निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना, ऊंचाई पर कार्य के दौरान सुरक्षा पहलुओं का समुचित पालन व आवश्यकतानुसार वैध हाइट पास के साथ कार्य करने व संकुचित स्थानों में अधिकृत परमिट और स्टैंडबाय व्यक्ति की उपस्थिति में ही प्रवेश करने से संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है. सड़क सुरक्षा के अंतर्गत, संयंत्र परिसर के भीतर वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, सीट बेल्ट व चिन स्ट्रैप युक्त क्रैश हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने जैसी गाइडलाइंस को रेखांकित किया गया. नियमों के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक प्रक्रिया अपनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










