एसएमएस न्यू विभाग में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर बीएकेएस ने जतायी नाराजगी

19 | Prabhat Khabar Network
बोकारो बीएसएल के एसएमएस न्यू विभाग में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर बीएकेएस ने नाराजगी जताई है। प्रबंधन को समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
बोकारो. बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की एसएमएस न्यू शाखा की बैठक बुधवार को विभागीय कैंटीन रेस्ट रूम में हुई. मौके पर कर्मियों ने कहा कि एसएमएस न्यू विभाग उत्पादन में लगातार नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, लेकिन हमलोगों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है.
बैठक में 2027 वेज रिवीजन, 2017 से लंबित वेज रिवीजन, एरियर भुगतान, बोनस व इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नयी श्रम संहिता के अनुरूप कार्यसमिति गठन व यूनियन चुनाव जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. कर्मियों ने विभाग में एप्रोच रोड नहीं होने, ड्रेनेज व्यवस्था खराब रहने, बारिश में जलजमाव व रूफ सीपेज, बॉयलर रेस्ट रूम में पानी भरने, प्रशिक्षु कर्मियों को छात्रावास नहीं मिलने, पेयजल व शौचालय जैसी सुविधाओं की कमी, ओएचएस के पास टूटी सड़क व कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.
विभागीय प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि विभाग प्रबंधन केवल उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है. यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन करेगी. अध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने भी कर्मियों को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










