JMMSY: करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड की महिलाओं को हेमंत सोरेन देंगे 1000 रुपए

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman yojana
JMMSY: करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सूबे की 45 लाख से अधिक महिलाओं को 1000-1000 रुपए की सौगात देने जा रहे हैं.
JMMSY: झारखंड के सबसे बड़े त्योहारों में एक करम पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश की महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे. बाकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ की पवित्र भूमि से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की सौगात देंगे.
45 लाख महिलाओं को मिलेगी 1000-1000 रुपए की सौगात
योजना के तहत पंजीकरण कराने वाली झारखंड की 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1000-1000 रुपए की दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे. अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं.
453.66 करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में हुए ट्रांसफर
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में सीएम हेमंत सोरेन अब तक 453,65,97,000 रुपए ट्रांसफर कर चुके हैं. झारखंड की 48,15,048 महिलाओं ने अब तक इस योजना के लिए खुद को निबंधित कराया है. 45,36,597 महिलाओं को सम्मान राशि का लाभ मिलना शुरू हो गया है.
हर महीने की 15 तारीख को खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे
झारखंड सरकार ने हर महीने की 15 तारीख तक हर लाभुक के बैंक अकाउंट में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजने का आदेश दे चुकी है. अगस्त में योजना के लिए आवेदन लेने की शुरुआत हुई. उसी महीने 45.36 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर भी कर दिए गए.
18 से 50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा लाभ
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद अब राज्य की 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है. निबंधन के बाद इनके खाते में भी पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. पहले 21 से 50 साल की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था.
मुख्यमंत्री मंईयां योजना का लेखा-जोखा
- 3 अगस्त 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई.
- 4 अगस्त 2024 को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर करने और ऑफलाइन आवेदन लेने का आदेश दिया.
- 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक महिलाओं के अकाउंट में 1000-1000 रुपए भेजे गए.
- 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिला.
- 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले की 13.94 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए
- 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और जामताड़ा की 7.32 लाख से अधिक महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेजे गए.
- 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां की 7.32 लाख से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिला
- 4 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 7 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 70.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए.
Also Read
Maiya Samman Yojana: आपके खाते में नहीं पहुंचे 1000 रुपए! जल्दी करें ये काम, 5 दिन में मिलेगा
Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की सौगात, 732906 महिलाओं को भेजे गए 1000-1000 रुपए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




