Bokaro News : लायंस क्लब ने किया चार्टर नाइट का आयोजन
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 04 Jan 2026 11:03 PM
Bokaro News : बोकारो थर्मल में लायंस क्लब की ओर से चार्टर नाइट का आयाेजन किया गया.
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऑफिसर्स क्लब में रविवार की रात को लायंस क्लब की स्थानीय शाखा की ओर से चार्टर नाइट का आयाेजन किया गया. अध्यक्षता क्लब के एमजेएफ सदस्य सह अध्यक्ष जोगेंद्र गिरि ने की. मुख्य अतिथि जिला पाल संजय कुमार थे. उद्घाटन के बाद विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गयी. पूर्व जिला पाल माधव लखोटिया ने क्लब के पांच नये सदस्यों रत्नेश कुमार शर्मा, खिरोधर प्रसाद महतो, परमजीत सिंह, अशोक साव व दीपक कुमार को शपथ दिलाते हुए सेवा और निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही. जिला पाल ने कहा कि लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा ने 36 वर्षों में सेवा का जो कार्य किया है, वह अनुकरणीय है. समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है. लायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो मानवीय सेवा भाव का बेहतर उदाहरण पेश कर रही है. समारोह को नये अध्यक्ष बिनोद भाटिया ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश ठक्कर ने किया. मौके पर पूर्व जिला पाल राहुल वर्मा, प्रकाश ठक्कर, संजय पासवान, तेज नारायण सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद, पीपी श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, धरम सिंह, गौरव, धुव्र श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे.
शुरू किया हंगर सर्विस वीक
लायंस क्लब की बोकारो थर्मल शाखा द्वारा रविवार को राजीव गांधी पार्क में हंगर सर्विस वीक शुरू किया गया. कार्यक्रम के तहत क्लब द्वारा एक सप्ताह तक जरूरतमंद लोगों को दोपहर में खाना खिलाया जायेगा. क्लब के एमजेएफ मेंबर जोगेंद्र गिरि ने कहा कि यह पुण्य का काम है. क्लब आगे भी समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करता रहेगा. अध्यक्ष बिनोद भाटिया ने कहा कि यह कार्यक्रम मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है. मौके पर क्लब के प्रकाश ठक्कर, धरम सिंह, जितेंद्र सिंह, पीपी श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार शर्मा, खीरोधर महतो, सुनील यादव, सुशील सिंह, दीपक आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










