कसमार : वज्रपात की अलग-अलग घटना में तीन महिलाएं जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 11:30 PM

विज्ञापन

मंजूरा में धनरोपनी कर रही दो व धधकिया में आंगन में खड़ी एक महिला हुई हैं जख्मी

विज्ञापन

कसमार. कसमार थाना क्षेत्र में मंगलवार को आसमानी बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं जख्मी ही गयी. जानकारी के अनुसार, मंजूरा पंचायत स्थित पुरनापानी टोला निवासी धनेश्वर सिंह की पत्नी मालती देवी (वार्ड सदस्य) एवं रोहिन सिंह की पत्नी आशा देवी धनरोपनी कर रही थी. इसी बीच शाम करीब साढ़े चार बजे वज्रपात की चपेट में आकर बेहोश ही गयी. मौके पर धनरोपनी कर रही अन्य महिलाएं दोनों को उठाकर उसके घर ले आयी. दोनों के शरीर पर गोबर का लेप लगाने के बाद दोनों होश में आयी. इस बीच 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमार लाया गया. जेबीकेएसएस नेता मिथिलेश महतो केटिआर ने पीड़िताओं को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. डॉ परमेश्वर महतो ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया है. इधर, एक अन्य घटना के अनुसार पोंडा पंचायत अंतर्गत धधकिया निवासी नरेश करमाली की पत्नी वीना देवी भी वज्रपात की शिकार हो गयी है. जानकारी के अनुसार, वह अपने घर के आंगन में मौजूद थी. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आकर जख्मी ही गयी. उसका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola