Bokaro News : कसमार में जेपी नड्डा की चुनावी सभा आज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 1:33 AM

विज्ञापन

Bokaro News : भाजपा व आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की बैठक, लिया सभा स्थल का जायजा

विज्ञापन

Bokaro News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की चुनावी सभा रविवार को कसमार प्रखंड के मंजूरा स्थित सपाहीटांड़ मैदान में होगी. कार्यक्रम को लेकर भाजपा एवं आजसू पार्टी की ओर से शनिवार को विधानसभा संयोजक लक्ष्मण नायक एवं स्थानीय जिप सदस्य अमरदीप महाराज समेत अन्य दर्जनों पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपेड स्थल का जायजा लिया. इसके अलावा कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शनिवार को कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम सभा स्थल से लेकर अन्य सभी प्रकार की विधि व्यवस्था की जानकारी ली. विधानसभा संयोजक लक्ष्मण नायक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गोमिया विधानसभा प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के अलावा एनडीए गठबंधन के राज्यस्तरीय व जिलास्तरीय नेता भी शामिल रहेंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस दौरान भाजपा एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनायी. मौके पर असित बनर्जी, यदुनंदन जायसवाल, बाणेश्वर महतो, भवानी प्रसाद मुखर्जी, परमेश्वर नायक, रामलाल ठाकुर, छोगालाल सिंह, प्रताप सिंह, दीपक कुमार झा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola