बेटियों ने घर की चारदीवारी में पिता का शव दफनाया, लोगों ने जतायी आपत्ति
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के जैनामोड़ में बेटियों ने पिता की इच्छा पर घर में शव दफनाया. ग्रामीणों ने इसे लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है और शव को हटाने की मांग की है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि जैनामोड़ बांधडीह दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मांझी टोला में 65 वर्षीय देवान मांझी की मौत 24 जुलाई को हो गयी थी. बेटियों ने पिता की इच्छानुसार घर की खाली जमीन में शव दफना दिया. इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो इस पर आपत्ति जताते हुए थाना में आवेदन दिया. इसमें कहा कि इससे लोगों में भय है. ग्रामीणों ने शव को कहीं और दफनाने की मांग की. इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पांच बेटी व एक बेटा है. बेटा कहां है, इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










