हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर से सरकार बनायेगा झामुमो : मंटू

Updated at : 02 Jul 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर से सरकार बनायेगा झामुमो : मंटू

बोकारो विधानसभा के सुनता पंचायत स्थित डूंगरीगोड़ा मैदान में हुई झामुमो की जनसभा

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो विधानसभा के सुनता पंचायत स्थित डूंगरीगोड़ा मैदान में झामुमो की जनसभा हुई. बोकारो विधानसभा प्रभारी मंटू यादव ने कहा कि झारखंड का विकास झामुमो ही कर सकता है. एक-एक कार्यकर्ता तैयारी में लग जायें. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक बार फिर से बहुमत की सरकार बनानी है. झामुमो व दिशोम गुरु शिबू सोरेन से ज्यादा आदिवासी व मूलवासी की चिंता कोई नहीं कर सकता. सरकार 200 यूनिट बिजली फ्री कर चुकी है. ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारी बिजली का बिल व छापेमारी नहीं करें. मौके पर जिप सदस्य निशा हेंब्रम, चास प्रखंड सचिव सुशांत मुंडा, सुनता मुखिया छवि देवी, लालमोहन हेंब्रम, उप मुखिया धीरेंद्र कुंभकर, प्रथम हांसदा, ज्योतिलाल सोरेन, सोमरा मरांडी, कामेश्वर किस्कू, इंद्रदेव मांझी, बाबूराम मुर्मू, सुखराम मरांडी, जागेश्वर हंसदा, सूर्य मरांडी, हिमानी देवी, रवि शंकर मांझी, रोहन कुंभकर, संजयोती देवी व अन्य मौजूद थे.

सियालजोरी में मनाया गया हूल दिवस

बोकारो. आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से सोवमार को चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी पंचायत के कुमारजोरी में हूल (क्रांति) दिवस मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो मुर्मू कान्हू मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया. अध्यक्षता चंदनकियारी प्रखंड सेंगेल अध्यक्ष राजेश मुर्मू और संचालन सेंगेल परगाना भटेल टुडू ने किया. बोकारो जोनल हेड सह बोकारो सेंगेल जिलाध्यक्ष सुखदेव मुर्मू ने कहा कि हूल दिवस का मूल अर्थ है कि अपने हक और अधिकार को मजबूत ढंग से जिंदा करे. प्रदेश करमचंद हांसदा, प्रदेश संयोजक जयराम सोरेन, जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू भी संबोधित किया. मौके पर आलोमुनी बेसरा, बबिता मुर्मू, मुस्कान बेसरा,अनिता मुर्मू, उर्मिला मुर्मू, सोनाली बेसरा, सुनीता बेसरा, लखी बेसरा, बेलोनी बेसरा, साबी हांसदा, चंचला हेंब्रम, महादेव मुर्मू, लक्ष्मी मुर्मू, गर्वधन सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola