BOKARO NEWS : झामुमो उलगुलान ने चुनाव को लेकर लिया निर्णय
BOKARO NEWS : झामुमो उलगुलान ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया.
फुसरो. झामुमो उलगुलान की बैठक बुधवार को गांधीनगर रांची में हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी व संचालन केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने किया. समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल कर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया. विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की कोर कमेटी भी बनायी गयी. इसमें केंद्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय महासचिव के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन राम, वासी खान, खेदन महतो, सी कुजूर, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, केंद्रीय सचिव राजेश यादव, केंद्रीय कार्यालय सचिव शंभूनाथ महतो, अनुराग, देवील���ल किस्कू को शामिल किया गया. बैठक में भरत महतो, मो रुस्तम, भजोहरी मार्डी, दीपक साव, रवि किस्कू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










