Jharkhand News: बोकारो थर्मल पावर प्लांट के एचटी पैनल में आग लगी, उत्पादन ठप

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand News: बोकारो थर्मल पावर प्लांट के एचटी पैनल में आग लगी, उत्पादन ठप

Jharkhand News: बोकारो थर्मल पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे साढ़े तीन मीटर हाईट पर स्थित एचटी पैनल के इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गयी.

विज्ञापन

राकेश वर्मा, बोकारो: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर से नीचे एचटी पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग लगने के बाद एक यूनिट को बंद किया गया, वहीं दूसरा पैनल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. घटना बुधवार सुबह लगभग सवा आठ बजे की है.

शार्ट सर्किट से एचटी पैनल में लगी आग

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे साढ़े तीन मीटर हाईट पर स्थित एचटी पैनल के इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने की सूचना पावर प्लांट स्थित सीआईएसएफ फायर विंग को दी गई. फायर विंग के जवानों एवं अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की.

बोर्ड जलकर खाक

जब तक आग को बुझाया गया तब तक पैनल और बोर्ड पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था. आग के कारण इलेक्ट्रिकल सिस्टम काम नहीं करने पर यूनिट भी ट्रिप कर गया. घटना के समय यूनिट से लगभग 350 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था.

Also Read: 67 से 70 सीट पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola