ePaper

67 से 70 सीट पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, आज जारी हो सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Updated at : 16 Oct 2024 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi BJP

Delhi BJP

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा 67 से 70 सीट पर चुनाव लड़ सकती है. पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (16 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है. विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद नयी दिल्ली में मंगलवार की रात को प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हुआ. प्रदेश के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति ने संभावित प्रत्याशियों के नाम पर विस्तार से चर्चा की.

केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नाम पर किया मंथन

इसके पहले दिनभर भाजपा में बैठकों का दौर चला. दिन भर चली बैठकों के बाद प्रदेश के शीर्ष नेताओं की ओर से विधानसभावार प्रत्याशियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए. देर शाम इस सूची में शामिल प्रत्याशियों के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति ने मंथन किया. पहली सूची में वैसी विधानसभा सीटों के नामों की घोषणा की जा सकती है, जिसमें प्रत्याशियों को लेकर कोई विरोध नहीं है.

कुछ सीटों पर सर्वे के आधार पर होगा प्रत्याशी का चयन

झारखंड विधानसभा की वैसी सीटें, जिस पर एक से अधिक दावेदार हैं, उन सीटों पर पार्टी की ओर से कराये गये सर्वे को आधार बनाकर प्रत्याशी के नाम तय किए जाएंगे. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे.

झारखंड में 2 चरण में 13 और 20 नवंबर को होंगे चुनाव

झारखंड में विधानसभा चुनाव के चुनाव दो चरणों में होंगे. 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी कर ली है. पार्टियां चुनावी दंगल के लिए गठबंधन का खाका तैयार कर रहीं हैं. प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने में जुटी हैं. पहले चरण के लिए 18 नवंबर से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग अंतिम दौर में है.

एनडीए में तस्वीर साफ, सबसे ज्यादा सीट पर लड़ेगी भाजपा

एनडीए फोल्डर में गठबंधन की तस्वीर लगभग साफ है. भाजपा सबसे ज्यादा 67 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. सुदेश कुमार महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के खाते में 9 से 11 सीटें जा सकती हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेड (जदयू) को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. आजसू के साथ 1-2 सीट पर बात अटकी है.

जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीट पर लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी

जदयू के लिए जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ विधानसभा सीट तय है. चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भी कोशिश है कि वह झारखंड में एनडीए फोल्डर में शामिल हो.

NDA में किसे कितनी सीटें मिल सकतीं हैं

पार्टी का नामकितनी सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)67-70
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स पार्टी (आजसू)09-11
जनता दल यूनाइटेड (जदयू)02
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)01

45 से 48 सीट पर चुनाव लड़ सकता है झारखंड मुक्ति मोर्चा

उधर, इंडिया गठबंधन भी पेच सुलझाने में लगा है. इंडिया ब्लॉक में सबसे ज्यादा सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास रहेंगी. झामुमो अपने पास 45 से 48 सीटें रख सकता है. कांग्रेस के खाते में 28 से 31 सीटें आने की उम्मीद है. वाम दलों को 2 से 3 और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 3 से 4 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, इंडिया गठबंधन में अभी पेच सुलझना बाकी है.

इंडिया गठबंधन में किस पार्टी के हिस्से कितनी सीटें

पार्टी का नामकितनी सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)45-48
कांग्रेस28-31
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)03-04
वाम दल02-03

Also Read

अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें

Jharkhand Election Date: आपके विधानसभा क्षेत्र में कब होगा मतदान, यहां देखें तारीख

Jharkhand Politics: झारखंड का 14वां मुख्यमंत्री कौन? फैसला 23 नवंबर को

झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के ये दिग्गज, जानें क्यों

24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola